बसपा ने मनाया कांशीराम का 86 वां जन्मदिन, लिया बसपा की सरकार बनाने का संकल्प

झांसी।  बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का झांसी के जिला कार्यालय बसपा के तत्वाधान में 86 वां जन्मोत्सव मनाया गया है। जिसमें मंडलीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बसपा ने जिला कार्यालय झांसी में बसपा के संस्थापक कांशीराम का जन्मोत्सव मनाया। जिसमें सेक्टर प्रभारी कानपुर, चित्रकूट एवं झांसी प्रभारी लालाराम अहिरवार मुख्य अतिथि रहे। पूर्व बबीना विधायक कृष्णाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कैलाश साहू विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र अहिरवार ने किया। सभी बसपा कार्यकर्ताओं ने  कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये।